नौरोजाबाद: जरहा में सास को चाकू से मारकर मौत के घाट उतारने वाला आरोपी शहडोल जिले के बुढ़ार से हुआ गिरफ्तार
ADGP शहडोल ज़ोन डीसी सागर ने बताया कि उमरिया जिले के नौरोजाबाद थानान्तर्गत ग्राम जरहा में शहडोल जिले के बुढ़ार निवासी आरोपी शंकर गुप्ता ने अपनी सास राजकुमारी गुप्ता को चाकू से मारकर गंभीर घायल कर दिया था. जिसकी ईलाज के दौरान मेडिकल कालेज शहडोल में मौत हो गई थी.आरोपी शंकर गुप्ता को नौरोजाबाद पुलिस ने शहडोल जिले के बुढ़ार से गिफ्तार कर लिया है.