नौरोजाबाद: जिले में विशेष पिछ़डी जनजाति समूह के ग्राम में मोबाइल टावर लगाने की प्रगति की जानकारी भेजने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
विशेष पिछडी जन जाति समूह के संर्वागीण विकास हेतु पीएम जन मन अभियान का सतत रूप से क्रियान्वयन किया जा रहा है। उमरिया जिले में विभाग अंतर्गत पिछडी जन जाति समूह ग्रामो मे मोबाइल टावर लगाने हेतु 22 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है । कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने प्रबंधक दूर संचार विभाग से कहा है कि लक्ष्य के अनुसार प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराएं ।