नौरोजाबाद: नौरोजाबाद के राम मंदिर में संपन्न हुआ भगवान परशुराम का जन्मोत्सव कार्यक्रम,पिनौरा से नौरोजाबाद तक हुआ बाइक रैली का आयोजन
राम मंदिर नौरोज़ाबाद में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। ग्राम पिनौरा के बरम बाबा से सुबह 10 बजे विशाल बाईक रैली शुरू हुई। बाइक रैली विभिन्न ग्रामों से होती हुई नौरोजाबाद के राम मंदिर परिसर पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान नौरोजाबाद पुलिस की तैनाती रही।