नौरोजाबाद: नौरोजाबाद में आयोजित किया गया स्वच्छता पखवाड़ा
शहडोल संभाग कमिश्नर बी एस जामोद द्वारा संभाग के नगरीय निकायों में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किये जाने के निर्देश दिए है। जिसके परिपालन में उमरिया जिले की नगर पालिका परिषद नौरोजाबाद के मुख्य मार्गो रोड में साफ सफाई, नाला की सफाई,नाली सफाई कार्य, गाजर घास कटाई कार्य,कचरे का उठाव का कार्य,कीटनाशक दवाओ का छिड़काव का कार्य किया गया।