नौरोजाबाद: केंद्रीय विद्यालय नौरोजाबाद में कक्षा 1 में विद्या प्रवेश कार्यक्रम संपन्न
नौरोजाबाद नगर में स्थित केंद्रीय विद्यालय में विद्या प्रवेश कार्यक्रम माँ सरस्वती के तैल चित्र में पुष्पाजंलि अर्पित कर प्रारंभ किया गया। विद्या प्रवेश कार्यक्रम के दौरान कक्षा 1 के छात्र छात्राओं को तिलक लगाया तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य के द्वारा विद्या प्रवेश कार्यक्रम पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।