नौरोजाबाद: छुईहाई में कुए में गिरने से 48 वर्षीय सिया बाई की हुई मौत मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
नौरोजाबाद थानांतर्गत ग्राम छुईहाई में 48 वर्षीय सिया बाई बैग पति स्वर्गीय बाबूलाल बैग अज्ञात परिस्थितियों में कुएं में गिर गई। कुएं में गिरने से सिया बाई की मौत हो गई है। सूचना उपरांत नौरोजाबाद पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मर्ग की कायमी कर ली है। मामले की विवेचना प्रधान आरक्षक धरम चंद के द्वारा की जा रही है।