कोईलवर: कोईलवर में प्रेम रावत के 60वें वर्षगांठ कार्यक्रम पर शांति संदेश का आयोजन, 150 लोग हुए शामिल
कोईलवर बाजार स्थित राज विद्या केंद्र में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम रावत के 60वें वर्षगांठ कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में करीब 150 लोगों ने भाग लेकर शांति, प्रेम और मानवता का संदेश ग्रहण किया। मुख्य आयोजक ताराचंद चौधरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम शाम 6:00 तक चला जिसमें गीत संगीत का लोगों ने आनंद उठाया