सिरसागंज: नवदुर्गा महोत्सव के समापन पर नगर में धूमधाम से निकली मां दुर्गा की शोभायात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
सिरसागंज नगर में नवरात्रि के अंतिम दिन नवदुर्गा महोत्सव की धूम मची रही, नगर में मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा धार्मिक उल्लास के साथ बड़े ही धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा में माता के स्वरूपों को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं आरती उतारकर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया, इस बार शोभायात्रा में रथों की संख्या काफी रही।