क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हुए चुरीयामीर निवासी दीनानाथ तिवारी के खाते से ठगों ने ओटीपी हासिल कर 34,978.97 रुपये ट्रांसफर कर लिए थे। शिकायत मिलने पर थाना बखिरा साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए NCRP पोर्टल और हेल्पलाइन 1930 के माध्यम से कार्रवाई कर पूरी धनराशि वापस करा दी।