अल्बर्ट एक्का (जारी): घर टूटा तो स्कूल बना आशियाना: 18 माह से जर्जर भवन में जिंदगी काट रहा मजदूर परिवार, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
जारी प्रखंड के सीकरी पंचायत अंतर्गत पगुरा गांव का एक गरीब मजदूर परिवार पिछले 18 माह से बंद पड़े जर्जर प्राथमिक विद्यालय भवन में रहने को मजबूर है। मजदूर राजेश सिंह रोजी-रोटी की तलाश में बाहर गया था। लौटने पर उसका कच्चा मकान पूरी तरह ध्वस्त मिला। आर्थिक तंगी के कारण नया घर नहीं बना सका और पत्नी प्रभा देवी व तीन बच्चों के साथ खंडहरनुमा स्कूल में शरण लेनी पड़ी।