कसरावद: भीलगांव में फायरिंग से नाराज़ लोग पहुंचे थाने, थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की
ग्राम भीलगांव में घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के 12 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार दोपहर बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना परिसर पहुंचे और हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध दर्ज कराया। इसके बाद थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई। ग्रामीणों ने बताया कि 16 मार्च 2026 की