अटेर: जनौरा गांव में आरोपी युवकों ने महिला के साथ की मारपीट, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया
Ater, Bhind | May 17, 2026 भिंड के सुरपुरा थाना इलाके के जनोरा गांव में आरोपी युवकों ने महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की वारदात को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गई जिस बात की शिकायत पीड़िता ने आज रविवार के रोज दोपहर 1 बजे सुरपुरा थाना पुलिस के पास जाकर दर्ज कराई महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध करते हुए बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी है