पिपरा: हरिहरगंज डाक बंगला में सहायक अध्यापकों की बैठक, सरकार के खिलाफ मोर्चा, 17 अप्रैल को रांची में घेराव
Pipra, Palamu | Apr 5, 2026 हरिहरगंज शहर के डाक बंगला परिसर में रविवार को एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार यादव ने की। बैठक में मौजूद सहायक अध्यापकों ने सरकार पर उनकी मांगों की अनदेखी और लगातार उपेक्षा करने का आरोप लगाया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।