सुसनेर: सुसनेर पुलिस ने सड़क हादसे की आड़ में हत्या की सुनियोजित साजिश का किया खुलासा
बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे टीआई अनिल मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरानी रंजिश के चलते विक्रम सिंह को रास्ते से हटाने के लिए ₹5 लाख में एक्सीडेंट कराने की साजिश रची गई थी। CCTV फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरी साजिश का पर्दाफाश करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि ट्रक से टक्कर मारकर घटना को अंजाम दिया।