सेन्हा: लोहरदगा-गुमला मुख्य मार्ग पर कंडरा पुल निर्माण कार्य तीन साल से अधूरा, ग्रामीणों में आक्रोश #jansamasya
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लोहरदगा-गुमला मुख्य मार्ग NH 143A पर कंडरा पुल निर्माण कार्य बीते तीन वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। बुधवार शाम 5:00 बजे ग्रामीणों ने बताया कि तीन साल बीत जाने के बावजूद पुल का काम अधूरा पड़ा है, जिससे आमजन को काफी परेशानी हो रही है।