सेन्हा: चितरी मंगल बाजार में रामनवमी मेला आयोजन को लेकर बैठक की गई, नई समिति का गठन किया गया
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत डांडू पंचायत स्थित चितरी मंगल बाजार प्रांगण में सोमवार शाम लगभग 4:30 बजे रामनवमी पूजा सह मेला आयोजन एवं संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पूर्व कमेटी को भंग कर सर्वसम्मति से नई समिति का गठन किया गया। बैठक के दौरान आगामी रामनवमी पर्व को भव्य रूप से मनाने और मेले के सुचारू संचालन पर विशेष चर्चा।