सेन्हा: सेन्हा में रामनवमी मेले के आयोजन को लेकर बैठक, नई समिति का गठन, मेले को भव्य बनाने पर चर्चा
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे रामनवमी पूजा सह मेला आयोजन एवं सुचारू संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई समिति का गठन किया गया और पूर्व कमिटी को भंग कर मेला संचालन की जिम्मेदारी नई टीम को सौंपी गई।