सेवा संकल्प अभियान के तहत देव घाट में भव्य संध्या गंगा आरती का आयोजन
आज जिला किशनगंज में जिला गंगा समिति, नमामि गंगे एवं जिला परिषद के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्थित देव घाट पर संध्या गंगा आरती कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनों में नदियों एवं जलस्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना और जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों द्वारा गंगा एवं अन्य जलस्रोतों को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
संध्या गंगा आरती के दौरान देव घाट का वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आमजनों ने श्रद्धापूर्वक आरती में भाग लिया तथा स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संकल्प लिया।
जिला गंगा समिति, नमामि गंगे द्वारा बताया गया कि “सेवा संकल्प अभियान 2026” के अंतर्गत जिले में स्वच्छता, जनजागरूकता, नदी एवं जलस्रोत संरक्षण तथा पर्यावरणीय गतिविधियों को जनभागीदारी के माध्यम से निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।
Dighalbank, Kishanganj | Oct 7, 2026