शाहजहांपुर: सिंधौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बिजली पैनल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, विद्युत उपकरण जलकर हुए खाक
सिंधौली सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के बिजली पैनल में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं निकलता देखकर सीएचसी पर भगदड़ मच गई। स्वास्थ्यकर्मियों की तरफ से सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। उसके बाद करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक कंट्रोल पैनल, केबल और मीटर समेत अन्य विद्युत उपकरण जलकर खाक हो गए थे।