शाहजहांपुर: भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने सिंचाई विभाग डाक बंगला में मासिक बैठक कर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर महानगर में स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगला परिसर में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन द्वारा बैठक कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। दिए गए ज्ञापन में कर्ज माफी एमएसपी लागू करने के साथ खाद की कालाबाजारी, पेस्टिसाइड की दुकानों पर धांधली व आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की गई।