शाहजहांपुर: भाजपा युवा मोर्चा द्वारा लोधीपुर में युवा चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन
शाहजहांपुर महानगर में हनुमत धाम मंडल युवा मोर्चा मंत्री सुधीर मिश्रा द्वारा युवा चौपाल कार्यक्रम का मोहल्ला लोधीपुर में आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं की भागीदारी आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान युवाओं से पार्टी द्वारा चलाए जा रहे समस्त अभियानों में बढ़-चढ़कर भूमिका निभाने की अपील की गई।