शाहजहांपुर: भाजपा युवा नेता अरविंद सिंह ने लाभार्थी जनसम्पर्क अभियान के तहत दनियापुर सहित विभिन्न गांवों का किया भ्रमण
शाहजहांपुर जिले में ददरौल क्षेत्र से भाजपा विधायक रहे स्वर्गीय मानवेंद्र सिंह के पुत्र पूर्व छात्र नेता अरविंद सिंह ने बीजेपी द्वारा चलाए जा रहे लाभार्थी जनसंपर्क अभियान के तहत ददरौल विधानसभा क्षेत्र के दनियापुर, गुंवारी, रौसर कोठी, बाड़ीगांव आदि गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।