शाहजहांपुर: भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नवादा रुद्रपुर गांव में युवा चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन
शाहजहांपुर जनपद के नवादा रुद्रपुर गांव में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा युवा चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं से जन सामान्य तक केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया। कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की। पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सभी अभियानों में जुटने की अपील की गई।