होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: कलेक्टर के निर्देश पर खाद-बीज दुकानों का सघन निरीक्षण, अनियमितता पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश एवं उपसंचालक कृषि नर्मदापुरम डॉ. रविकांत सिंह के मार्गदर्शन में सोमवार को शाम करीब 4 बजे तक नर्मदापुरम शहर की विभिन्न खाद-बीज दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तोमर एग्रो एजेंसी, शंकर खाद बीज भंडार, साक्षी एग्रो एजेंसी तथा रेवा कृषि सेवा केंद्र सहित अन्य प्रतिष्ठानों का जायजा लिया गया।