बड़ौत: धनौरा टीकरी निवासी एक आरोपी को दोघट पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा सहित किया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Feb 7, 2025 दोघट पुलिस ने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 12 बोर सहित 2 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि आरोपी सौरभ उर्फ भोलू पुत्र स्वर्गीय देवेंद्र कुमार निवासी धनौरा टीकरी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।