भाई-बहन के पवित्र प्रेम और विश्वास का पर्व — रक्षाबंधन
आज 21-कैंट विधानसभा क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के पवित्र पर्व रक्षाबंधन का भव्य एवं भावपूर्ण आयोजन देखने को मिला। वरिष्ठ भाजपा नेता, समाजसेवी एवं जन-जन के प्रिय भाई श्री जोगेंद्र सिंह पुंडीर जी द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जी.एम. रोड स्थित चौधरी फार्म हाउस में रक्षाबंधन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र की मातृशक्ति एवं बहनों ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर श्री जोगेंद्र सिंह पुंडीर जी की कलाई पर राखी बांधी और भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाया। बहनों के स्नेह और आशीर्वाद से पूरा वातावरण आत्मीयता, अपनत्व और पारिवारिक भावनाओं से भर उठा।
कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी, प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट जी, देहरादून महानगर अध्यक्ष इंजीनियर सिद्धार्थ अग्रवाल जी सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी...