कोरबा: लव जिहाद और अन्य मुद्दों को लेकर बजरंग दल का प्रदर्शन, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर किया गया पुतला दहन
Korba, Korba | Apr 19, 2026 बजरंग दल की कोरबा जिला इकाई ने लव जिहाद और अन्य मुद्दों को लेकर ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर प्रदर्शन किया और विरोध में पुतला भी जलाया। कार्यकर्ताओं ने यहां पर जमकर नारेबाजी भी की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल चौराहे पर तैनात रहा। बजरंग दल के प्रदर्शन के कारण चौराहे पर तनातनी का वातावरण रहा। संगठन के काफी कार्यकर्ता इस प्रदर्शन का हिस्सा बने।