गुन्नौर: गांव चाऊपुर डांडा के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव बुद्धनगर खडुआ निवासी हरिओम की शादी करीब 1 वर्ष पहले रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव चाऊपुर डांडा निवासी आरती के साथ हुई थी। गुरुवार को हरिओम रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव चाऊपुर डांडा में अपनी ससुराल में आया था।शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे हरिओम का शव गांव चाऊपुर डांडा के जंगल में पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ मिला ।