सहजनवा: सहजनावा में होटल में युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी विजय प्रताप शुक्ला फरार, दर्ज हुई FIR
गोरखपुर के सहजनावा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म की जघन्य घटना सामने आई है। आरोपी विजय प्रताप शुक्ला ने पीड़िता को खाना खिलाने के बहाने गीडा क्षेत्र के सेक्टर-22 ट्रांसपोर्ट नगर स्थित होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और रोते हुए पूरे परिवार को घटना बताई।