फतेहाबाद: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मियों ने समान वेतन की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा
Fatehabad, Agra | Sep 28, 2025 समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में एक ज्ञापन केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा को सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। ज्ञापन में अन्य मांगे भी शामिल थी