फतेहाबाद: फतेहाबाद के शिवशक्ति धर्मशाला में भगवान परशुराम ब्राह्मण महासभा द्वारा रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न
Fatehabad, Agra | Sep 28, 2025 फतेहाबाद के शिव शक्ति धर्मशाला में भगवान परशुराम ब्राह्मण महासभा भारत के तत्वावधान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।ब्राह्मण महासभा भारत द्वारा नवरात्रि के अवसर पर अमृत चैरिटेबल ट्रस्ट आगरा के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर का उदघाटन सोनू शर्मा हाट मालिक धिमिश्री द्वारा किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगो ने रक्तदान किया।