फतेहाबाद: फतेहाबाद के जनता इंटर कॉलेज में हुई जनपद स्तरीय खोखो प्रतियोगिता में फतेहाबाद की टीम बनी विजेता
Fatehabad, Agra | Sep 27, 2025 फतेहाबाद के जनता इंटर कॉलेज में शनिवार को जनपद स्तरीय माध्यमिक खो खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक स्कूलों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता अंडर-19 अंडर 17 ,अंडर 14 वर्ग में हुई। अंडर-19 वर्ग में धनौली की टीम विजेता,अंडर 17 वर्ग में जनता इंटर कॉलेज फतेहाबाद की टीम विजेता रही। वहीं अंडर 14 वर्ग में फतेहाबाद की टीम संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रही।