कुरई: जल संकट से बचाव के लिए सिवनी में 'पानी चौपाल', किसानों को दिया जल संरक्षण का संदेश
Kurai, Seoni | Apr 16, 2026 सिवनी के कुरई विकासखंड के ग्राम लावासर्रा में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत पानी चौपाल का आयोजन किया। गुरुवार को बताया गया कि कार्यक्रम में किसानों को जल संरक्षण, ड्रिप व स्प्रिंकलर सिंचाई जैसी तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत मिलने वाले अनुदान के बारे में बताया गया।