हुज़ूर: रिश्तों का खौफनाक अंत: पिता ने बेटे पर कुल्हाड़ी से किया हमला, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | May 3, 2026 भोपाल के नजीराबाद इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने ही बेटे पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई।