लखीसराय: जिले के किऊल रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रेन से गिरकर महिला जख्मी सदर अस्पताल में हुआ उपचार।
लखीसराय जिले के किऊल रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर धनबाद पटना इंटरसिटी ट्रेन से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसे रेल पुलिस के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सकों के द्वारा घायल महिला का उपचार किया गया। घायल महिला की पहचान पटना जिले के पटना साहिब निवासी अशोक चंद्रवंशी की पत्नी रेणु देवी के रूप में की गई।