इटारसी: इटारसी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने महाराष्ट्र के युवक से 9 लाख रुपए नगद बरामद किए, पूछताछ जारी
इटारसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक युवक के बैग से करीब 9 लाख रुपए नकद मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। युवक की पहचान शुभम रोडे (21) नयागांव, जिला नांदेड़, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवक ने प्रारंभिक पूछताछ में खुद को छात्र बताया।