बिजनौर: बिजनौर शहर में नजीबाबाद रोड पर दबंगों ने सरेराह युवक की पिटाई की, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Bijnor, Bijnor | Apr 10, 2026 बिजनौर में शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। वायरल वीडियो बिजनौर शहर का है नजीबाबाद रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक एक युवक के साथ कुछ दबंगों ने जमकर मारपीट की दबंग युवक थार में बैठकर आए और फिल्मी स्टाइल में युवक के साथ मारपीट कर फरार हो गए। घटना एक महीनें पुरानी बताई जा रही है जो अब वायरल है।