गंगरार: गंगरार में आंगनवाड़ी के ताले तोड़कर LED और गैस टंकी चुराई, नशेड़ियों पर आरोप
गंगरार की आबादी क्षेत्र स्थित आंगनवाड़ी में दिनदहाड़े चोरी हुई। वेदांता द्वारा लगाई गई LED और पोषाहार की गैस टंकी चोर ले गए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पहुंचने पर ताले टूटे मिले, जिसकी सूचना सरपंच व PEEO को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को LED व टंकी गायब मिली। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना यह काम नशेड़ियों का है।