ऊना: लेफ्टिनेंट अनुज वशिष्ठ का सलोह पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ
लेफ्टिनेंट बने सलोह गांव के अनुज वशिष्ठ का गांव पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों संग जोरदार स्वागत हुआ। अनुज ने अपनी सफलता का श्रेय दादा-दादी, माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उन्होंने बताया कि उनके दादा स्व. राजा राम ने उन्हें सेना में जाने की प्रेरणा दी थी। गांव में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।