बिजौलिया: एवीएस स्कूल में तीन गुना फीस बढ़ोतरी के मामले में उपखंड अधिकारी ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को दिए जांच के निर्देश
बिजौलिया। कस्बे में सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित अंग्रेजी माध्यम एवीएस स्कूल द्वारा तीन गुना फीस बढ़ोतरी के मामले को उपखंड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ ने गंभीरता से लेते हुए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मालीराम यादव को फीस बढ़ोतरी के संबंध मे नियमानुसार जांच कर अभिभावकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आदेश दिया। संवाददाता को उपखंड अधिकारी ने स्पष्ट किया।