दमयंती नगर: घुटकुआ में अवैध संबंधों के चलते पति ने पत्नी से की मारपीट, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
दमोह। नोहटा थाना क्षेत्र की बनवार चौकी अंतर्गत ग्राम घुटकुआ में पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। बताया गया कि शराब के नशे और कथित अवैध संबंधों को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद पति ने लाठी और हाथों से पत्नी को पीट दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। मायके पक्ष ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।