कोरबा के युवकों ने अंबिकापुर जाकर की चोरी।
दरअसल, 18 अक्टूबर को अंबिकापुर के एक मंदिर परिसर में भीड़ का फायदा उठाकर आरोपियों ने एक महिला के गले से करीब 95 हजार रुपये कीमत की सोने की चेन पार कर दी थी।
मामले की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी का सोना बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।
पुलिस ने घेराबंदी कर चार संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने चेन स्नेचिंग की वारदात कबूल कर ली।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष गिरी, पिकू गिरी, अमर गिरी और रामकुमार गिरी के रूप में हुई है। चारों आरोपी कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के कौनकोना गांव के निवासी हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण का टुकड़ा भी बरामद किया है। चारों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
सवाल: क्या दूसरे जिलों में जाकर चोरी और लूट की वारदात करने वाले ऐसे गिरोहों पर और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#korba #chhatt
Korba, Korba | Nov 6, 2026