छतरपुर: नगर अध्यक्ष के निर्देश पर श्मशान घाट की हुई साफ-सफाई, लोगों को मिलेगी राहत
छतरपुर नगर पंचायत मुख्यालय स्थित मन्देया नदी तट पर बने मुख्य श्मशान घाट की साफ-सफाई एवं समतलीकरण का कार्य नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता के निर्देश पर कराया गया। लंबे समय से श्मशान घाट की स्थिति जर्जर होने और आसपास बड़े-बड़े गड्ढे और गंदगी जमा रहने के कारण अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।स्थानीय लोगों की समस्या