भोरे: खजुरिया गांव में धान का बीज लेकर खेत में जा रहे किसान के साथ हुई मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में धान का बीज लेकर खेत में जा रहे किसान को कुछ लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामले में पीड़ित ने दो नामजाज सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। खजुरिया गांव निवासी शंभू नारायण तिवारी ने आरोप लगाया है कि धान का बीज लेकर खेत में जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में ही घेरकर मुझे गाली देने लगे।