भोरे: शिवराजपुर में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में 2 लोग हुए घायल, 17 लोगों पर प्राथमिकी हुई दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें 17 लोगों को नामजद किया गया है। प्रथम पक्ष के शिवराजपुर निवासी मुन्ना तिवारी ने तो दूसरे पक्ष के प्रभाकर तिवारी ने प्राथमिक की दर्ज कराई है।