भोरे: भोरे पुलिस ने दूसरी बार शराब पीने के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
भोरे थाने की पुलिस ने दूसरी बार शराब सेवन के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। खबर के मुताबिक ईमिलिया गांव में एक युवक शराब के नशे में लोगों के साथ गाली गलौज कर रहा था। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। जिसके आधार पर पुलिस वहां पहुंची और उस युवक को गिरफ्तार कर ली।