भोरे: हुस्सेपुर चार मोहानी के पास चोरी की बाइक के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दूसरा साथी हुआ फरार
भोरे थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर चार मोहनी के पास पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरा साथी चकमा देकर फरार हो गया। खबर के मुताबिक हुस्सेपुर चार मोहनी पर पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इसी बीच बाइक सवार दो युवक आते देखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों युवक बाइक को छोड़ भागने लगे। भाग रहे एक युवक को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया।