कोतमा: बिजुरी पुलिस ने अवैध रेत परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर किया जब्त
Kotma, Anuppur | Apr 12, 2026 रविवार 4:00 बिजुरी पुलिस ने ग्राम बहैहाटोला स्थित केवई नदी घाट पर घेराबंदी कर छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर क्रमांक एम पी 65जेड बी 2679 को पकड़ा, जो अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर परिवहन कर रहा था।इस मामले में आरोपी चालक ओमप्रकाश साहू , निवासी कटकोना के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया है।