पटना ग्रामीण: कोतवाली थाने में डीएसपी कृष्ण मुरारी ने 39 मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को सौंपे
ऑपरेशन मुस्कान के तहत सोमवार को दोपहर 12 बजे लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी कृष्ण मुरारी ने कोतवाली थाना क्षेत्र से अप्रैल माह में गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कुल 39 मोबाइल बरामद किए। इस पहल से न केवल लोगों को उनका खोया सामान वापस मिला, बल्कि पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ। अधिकारियों ने