पटना ग्रामीण: नेहरू मार्ग स्थित शिव मंदिर के निकट महाशिवरात्रि शोभा यात्रा के अभिनंदन महोत्सव में शामिल हुए सीएम नीतीश कुमार
महाशिवरात्रि के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खाजपुरा स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना की और इसके साथ ही बुधवार रात करीब 8:00 बजे शिव मंदिर के निकट महाशिवरात्रि शोभा यात्रा के अभिनंदन महोत्सव में भी सीएम नीतीश कुमार शामिल हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भगवान भोलेनाथ, मां पार्वती और नंदी महाराज की आरती कर बिहार की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना भी की।